गर्मियों में करें गुलकंद का सेवन, कई रोगों में है लाभकारी, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों में करें गुलकंद का सेवन, कई रोगों में है लाभकारी, ऐसे करें इस्तेमाल

सेहतराग टीम

गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते कई तरह की बीमारियां भी लोगों को होनी शुरू हो गई हैं। इस मौसम में लोगों के खान-पान पर भी असर पड़ता है। लोग कम खाना खाते हैं। क्योंकि गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे आपका शरीर ठंडा रहे। ऐसे में आप अपनी डाइट में गुलकंद शामिल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद टेस्टी होने के साथ-साथ आपको कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

पढ़ें- ये चीजें खाने से दूर होती है शरीर में आयरन की कमी

गुलकंद इन रोगों में कारगर

  • एसिडिटी
  • सिरदर्द
  • थकान से निजात
  • कब्ज और बहदजमी
  • पीरियड्स संबंधी समस्या
  • व्हाइट या ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या
  • थायराइड
  • पीसीओएस
  • स्किन संबंधी समस्या
  • अनिद्रा की शिकायत

ऐसे करें गुलकंद का सेवन

  • अच्छी नींद के लिए रात में दूध में थोड़ा सा गुलकंद डालकर पी लें। इससे आपका शरीर को शीतलता मिलेगी।
  • गुलकंद को पानी के साथ मिलाएं  इसे घूट-घूट करके पिएं। इससे एसिडिटी, बहदजमी से निजात मिलेगा।
  • अच्छे पाचनतंत्र के लिए एक छोटा चम्मच गुलकंद सुबह और खाने के बाद ले सकते हैं। इससे खाने के बाद मीठे की होने वाली क्रेविंग से भी छुटकारा  मिलेगा।

ऐसे बनाएं गुलकंद

गुलकंद बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कांच के जार में साफ गुलाब की पंखुड़िया डाले। उसके ऊपर फिर शुगर डाले। इसके बाद फिर पंखुड़िया डाले। ऐसा तब तक करे जब तक कि पूरा जार न भर जाए। इसके बाद इसे बंद करके 5-6 दिन के लिए धूप में रख दें।

इसे भी पढ़ें-

बढ़ते वजन को घटाने में मदद करता है बासी चावल, जानिए अन्य लाभकारी फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।